फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसटी और हलेला की टीमों ने जीते क्रिकेट मैच

विज्ञापन
क्रिकेटर सिद्धार्थ कौल
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तेलका चंबा। विकास सांस्कृतिक दल मौड़ा और इंपैक्ट पब्लिक स्कूल तेलका ने तेलका ग्राउंड में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ में व्यापार मंडल कमेटी तेलका अध्यक्ष देसराज बसंत ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इंपैक्ट पब्लिक स्कूल तेलका के प्रधानाचार्य मोहम्मद भुट्टो, विकास सांस्कृतिक दल मौड़ा के अध्यक्ष महिंद्र बसंत व अनिल कुमार ने मुख्य अतिथि को बैज और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन करवाने हेतु 2100 रुपये दिए। प्रतियोगिता के पहले दिन दो मैच खेले गए । पहला मैच इलेवन स्टार जम्मू और डीएसटी स्टार के बीच खेला गया। इसमें जम्मू की टीम ने 10 ओवरों में पांच विकेट पर 66 रन बनाए। जवाब में डीएसटी स्टार टीम ने यह लक्ष्य सात ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर हासिल किया। दूसरा मैच वणी और हलेला के बीच खेला गया। इसमें हलेला की टीम ने दस ओवरों में पांच विकेट पर 96 रन बनाए। जबकि वणी की टीम 47 रनों पर ही सिमट गई। इस मौके पर मौड़ा के उपप्रधान पृथ्वी सिंह, राजकुमार, जोधा राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें