फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन मरीजों को हो सकती है प्लेग बीमारी

विज्ञापन
demo pic - फोटो : Demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन मरीजों को प्लेग होने का खतरा बढ़ गया है। इसकी वजह यह है कि अस्पताल के वार्डों में चूहों की भरमार है। रात के समय मरीजों के बिस्तरों पर यह चूहे धावा बोल देते हैं। चूहे उपचाराधीन मरीजों को काटने के साथ उनके खाने के सामान पर भी मुंह मार रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल प्रबंधन मरीजों को चूहों से निजात दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। इस वजह से मरीजों के लिए चूहे परेशानी का सबब बन गए हैं और संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। गौरतलब हो कि मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में 400 मरीज उपचाराधीन हैं। गनीमत यह है कि अभी तक अस्पताल में कोई भी मरीज इस बीमारी से ग्रसित नहीं हुआ है। अगर समय रहते अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को चूहों से निजात नहीं दिलाई गई तो आने वाले समय में मरीज प्लेग बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो एक मरीज से दूसरे मरीज में बीमारी तेजी से फैल जाएगी। इससे महामारी फैलने का भी खतरा बढ़ जाएगा। तीमारदार में रोशनलाल, अयूब, सुरेंद्र, मान सिंह, टेक चंद, योगराज, कमल कुमार, रवि कुमार, जयचंद, रूपलाल, अरविंद और केवल कृष्ण ने बताया कि अस्पताल के वार्डों में रात के समय मरीजों को सोने में काफी परेशानी आती है। चूहे मरीजों के बिस्तरों में उछल कूद करते रहते हैं। इसके अलावा सामान रखने के लिए रखी गई ट्रोली में मरीजों के खाने और फलों पर मुंह मारते हैं। कई मरीजों को इसका पता नहीं चल पाता। इसकी वजह से मरीजों चूहों का काटा गया खाना और फल खा लेते हैं। जोकि कभी भी उनके लिए घातक साबित हो सकता है।

चूहों के शरीर पर पलने वाले कीटाणुओं से फैलती है प्लेग बीमारी
प्लेग बीमारी चूहों के शरीर पर पलने वाले कीटाणुओं की वजह से फैलती है और यह अत्यंत संक्रामक होती है। प्लेग के मरीज की सांस और थूक के जरिये उनके संपर्क में आने वाले लोगों में भी प्लेग के बैक्टीरिया फैल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों को जल्द ही चूहों से दिलाई जाएगी निजात : डॉ. अनिल ओहरी
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। चंबा अस्पताल में चूहों की समस्या काफी पुरानी भी हो सकती है। मरीजों को इससे निजात दिलाने के लिए जल्द ही उचित प्रबंध किए जाएंगे। अस्पताल से चूहों का नामोनिशान मिटाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें