फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 सरकारी स्कूलों में शुरू होंगी प्री नर्सरी कक्षाएं

विज्ञापन
क‌िताबें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में प्री नर्सरी कक्षाएं शुरू करने के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने कसरत शुरू कर दी है। जिला मुख्यालय के 48 स्कूलों की सूची प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने तैयार कर ली है। इस सूची में 27 स्कूल जहां शिक्षा खंड चंबा प्रथम से हैं, वहीं 21 स्कूल शिक्षा खंड मैहला-द्वितीय (हरदासपुरा) से हैं। विभाग ने यह सूची आगामी कार्रवाई के लिए निदेशालय भेजेगा। आगामी निर्देश निदेशालय से ही जारी होंगे।
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जिला मुख्यालयों से प्री नर्सरी कक्षाएं शुरू करने के लिए स्कूलों की पहचान करने के आदेश दिए थे। इसके बारे में प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा को भी निदेशालय की ओर से पत्र जारी किया गया था। पत्र जारी होने पर प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने इसके बारे में निर्देश बीईईओ चंबा और मैहला को जारी किए। निर्देशों के बाद विभाग को सूची उपलब्ध करवा दी गई है।
विज्ञापन

चंबा और मैहला ब्लॉक से प्री नर्सरी कक्षाओं के लिए चंबा ब्लॉक से प्राइमरी स्कूल उदयपुर, सुरंई, सुराड़ा, भनौता, साहो-1, साहो-2, कोहलड़ी, रजिंडू, जनसाली, पंजोह, परिहार, चनेड़, सपड़ी, सिमली, चीहमा, सरू, अप्पर जुलाहकड़ी, नगोड़ी, जोत की कोठी, ओबड़ी, पक्काटाला, धड़ोग, पारेल, ओड़ा, द्रम्मण, चंबा, चौंतड़ा व मैहला ब्लॉक से हरदासपुरा, मिंडा, मुगला, करियां, रजेरा, कुरांह, भड़ियांकोठी, धनोला, जंजला, लुड्डू, छत्तराड़ी, कठन्ना, ककियां, काकड़ोलू, निहान, भरियां, कुठेड़, गजनूंई, मंगला, संदूह और भलेई शामिल हैं।
विज्ञापन

बीईईओ कार्यालयों ने भेजी सूची : पुरी
कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक संजीव पुरी ने बताया कि इसके बारे में सूची बीईईओ कार्यालयों से उपलब्ध हो गई है। इसे आगामी कार्रवाई के लिए निदेशालय भेजा जाएगा। आगामी निर्देश निदेशालय से ही होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें