फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ थमाए जा रहे चार माह के बिल, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
बिजली का बिल - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल के विद्युत उपभोक्ताओं की हर माह बिल नहीं मिल रहे हैं। इसके चलते विद्युत उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि उपमंडल के 12 हजार बिजली उपभोक्ताओं को बिल देने का जिम्मा मात्र तीन कर्मचारियों के सिर पर है। यह आउट सोर्स के तहत सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को चार माह बाद बिल मिलते हैं। एक साथ भारी भरकम बिल आने के कारण उपभोक्ताओं के लिए इसकी अदायगी करना मुश्किल हो जाता है। वहीं दूसरी ओर उपमंडल की ऊपरी पंचायतों में बिल छह माह बाद पहुंच रहे हैं। इस बात को लेकर विद्युत उपभोक्ताओं में काफी रोष है।
स्थानीय विद्युत उपभोक्त हाकम दीन, राकेश कुमार, बिमला देवी, पुष्पा देवी, भगत राम, योगराज सिंह, भीम सैन, निर्मला देवी, पूजा देवी, घिंद्र सिंह, गजिंद्रो राम, कल्याण सिंह, दिवान चंद, उमेश कुमार, पवन कुमार, बलदेव सिंह, रोशन, लाल, अजय कुमार, सुरेश कुमार, सुभाष चंद और संजय कुमार ने बताया कि उन्हें नियमित रूप से बिजली बिल नहीं मिल रहे हैं। इसके चलते वे बिजली का बिल देने में असमर्थ हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि विद्युत बोर्ड चार माह के बिल एक साथ थमाया जा है। इससे इतनी ज्यादा राशि वे एक साथ जमा नहीं करवा सकते हैं। वहीं दूसरी ओर विद्युत बोर्ड की मानें तो इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है। मगर अभी तक स्टाफ की तैनाती नहीं हो पाई है। उपमंडल के विद्युत उपभोक्ताओं ने बिजली बोर्ड से मांग की है कि बिजली बिल हर माह दिया जाए। ताकि उन्हें बिल जमा करवाने में किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों को करवाया अवगत : योगेश शर्मा
विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता योगेश कुमार ने बताया कि इस बारे में उन्हें जानकारी है। उन्होंने कहा कि स्टाफ की तैनाती के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि जल्द ही स्टाफ की तैनाती होगी। इसके बाद हर माह लोगों को बिल आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें