फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवीके सरू में मृदा परीक्षण कार्यशाला आयोजित

विज्ञापन
soil testing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साहो (चंबा)। कृषि विज्ञान केंद्र सरु में चार दिवसीय मृदा परीक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को मृदा से संबंधित बारीकियों से अवगत करवाया गया। इसके साथ ही किसानों से मदृा का परीक्षण करवाने का सुझाव भी दिया। ताकि किसान को अपनी जमीन की मिट्टी की गुणवत्ता का पता चल सके और वह उस आधार पर खेतीबाड़ी का निर्धारण कर सके। इस मौके पर केवीके सरु के वैज्ञानिकों ने किसानों को विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी। इससे किसान अपनी आर्थिकी को कैसे सुधारे? इसमें मुख्य रूप से मृदा विशेषज्ञ डॉ. रेनू कपूर और डॉ. मनीष ने विभिन्न पौधों के बारे में किसानों को जानकारी दी। इसमें मुख्य रूप से सेब के बागीचों की देखरेख के बारे में बताया गया। डॉ. संतोष कुमारी ने ग्रीन हाउस में उगने वाली सब्जियों के बारे में जानकारी प्रदान की। ग्राम पंचायत कीड़ी के लग्गा गांव के किसानों और सरु के किसानों ने जानकारियां हासिल की। इसमें मुख्य रूप से केवीके सरु के समन्वयक डॉ. राजीव रैणा ने भी किसानों को पॉली हाउस, बागीचों, सब्जियों और मशरूम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें