फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-साहो मार्ग पर पनिहार के समीप लुढ़की बाइक, दो घायल

विज्ञापन
accident shimla
विज्ञापन
साहो (चंबा)। चंबा-साहो मार्ग पर पनिहार के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोग घायल हो गए। हादसा शुक्रवार देर शाम को हुआ। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भिंदरु पुत्र राजू निवासी गांव ब्रेही तहसील जिला चंबा और उसके साथ अन्य व्यक्ति शुक्रवार देर शाम को एप्लाइड फॉर बाइक लेकर साहू की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अचानक पनिहार के समीप मोटरसाइकिल सड़क से नीचे लुढ़क गई। ऐसे में भिंदरु और अन्य सवार व्यक्तियों को चोटें आई हैं। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से बाइक चलाने पर मामला दर्ज कर लिया है। एसपी चंबा डॉ. वीरेंद्र तोमर ने बताया कि हादसे में दो को चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें