फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले में मुगला ने भरमौर की टीम को तीन रनों से हराया

विज्ञापन
क्रिकेट - फोटो : Cricket Country
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ऐतिहासिक चौगान मैदान में चल रही राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को मुगल और भरमौर की टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। मुकाबले में सुपर ओवर में एमसीसी मुगला ने भरमौर इलेवन को तीन रनों से हराया। टॉस जीकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भरमौर इलेवन की टीम ने निर्धारित बीस ओवरों में 110 रन बनाए। इसमें महाराजा ने 35, लक्की ने 20 और आशीष ने 18 रनों की पारी खेली। जबकि मुगला की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए खेमराज, नाजू और संजू ने दो-दो विकेट चटकाए। यहां दिलचस्प यह रहा कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुगला की टीम 110 रन बनाकर आल आउट हो गई। भरमौर इलेवन की ओर से महाराजा ने पांच विकेट चटकाए। मैच टाई होने के बाद आयोजकों ने सुपर ओवर करवाया। इसमें मुगला की टीम ने सुपर ओवर में दस रन बनाए। मगर भरमौर इलेवन की टीम महज सात रन ही बना सकी। इस वजह से तीन रनों के अंतर से भरमौर इलेवन की टीम यह मैच हार गई। इस जीत के साथ मुगला की टीम ने अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं दूसरा मैच ककियां बनाम लिल्ह के बीच खेला गया। इस मैच में ककियां ने साठ रनों से लिल्ह की टीम को हराया। ककियां ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवरों में 164 रन बनाए। जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी लिल्ह की टीम 94 रन पर ही ढेर हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें