फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेल्मेट वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस ने कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चौंतड़ा मोहल्ला में मंगलवार को यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का पालन न करनेवाले 13 चालकों के चालान काटे हैं। इसमें सबसे ज्यादा चालान बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने पर काटे गए हैं। इसके आलवा बिना दस्तावेजों के वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई की गई है। साथ ही कुछ दोपहिया वाहन चालकों को बिना दस्तावेजों और हेलमेट के वाहन न चलाने संबंधी सख्त हिदायत दी गई है। गौरतलब है कि शहर के विभिन्न मोहल्लों में कई शिक्षण संस्थान चल रहे हैं। इन शिक्षण संस्थानों में शहर के अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों से छात्र-छात्राएं शिक्षा के लिए आते हैं। मगर शहर की विभिन्न गली-मोहल्लों में दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट और दस्तावेजों के वाहन दौड़ाते रहते हैं। इस कारण कई लोग वाहन की टक्कर से घायल भी हो चुके हैं। इस बारे में यातायात पुलिस के पास भी शिकायतें पहुंची थी। इन शिकायतों को मद्देनजर रखते हुए यातायात पुलिस शहर के विभिन्न मोहल्लों में नाके लगाकर कार्रवाई कर रही है। साथ ही सरपट दो पहिया वाहन दौड़ाने वाले वाहन चालकों के चालान भी काटे जा रहे हैं। मंगलवार को भी 13 दो पहिया वाहन चालकों के चालान काटे गए। इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि गली-मोहल्लो में सरपट वाहन दौड़ाने वाले दो पहिया वाहन चालकों के बारे में उनके पास शिकायतें आई थी। इन शिकायतों को मद्देनजर रखते हुए शहर में विभिन्न जगहों पर नाके लगाए जा रहे हैं। मंगलवार को चौंतड़ा में नाका लगाकर 13 दोपहिया वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी ये प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें