फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पार्षद 19 से करेंगे 24 घंटे की भूखहड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा।
विज्ञापन

नगर परिषद चंबा के पार्षदों ने नौवें दिन भी क्रमिक भूख हड़ताल जारी रखी। पार्षद अंजलि मल्होत्रा और धीरज बड़याल ने कहा कि हड़ताल का नप और प्रशासन पर अभी तक कोई भी असर नहीं है। अब उन्होंने 24 घंटे की भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है। यह 19 जून से शुरू होगी। कहा कि उनकी हड़ताल राजनीति और गुटबाजी से ऊपर उठकर चंबा की स्वच्छता, सुंदरता व विकास को लेकर है। नप अध्यक्ष इसे राजनीति का रंग देने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हड़ताल खत्म करने के लिए कुछेक ठेकेदार उन पर हमला करवाने संबंधी धमकियां भी दे रहे हैं। वह ठेकेदारों की धमकियों से नहीं डरेंगे। हड़ताल को मांग पूरी होने तक जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि अब यह हड़ताल निर्णय तक पहुंचेगी और इसके लिए जो भी कुर्बानी देनी पड़ेगी, देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें