फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांचवीं के 60 मेधावियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

Mon, 27 Oct 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के पांचवीं कक्षा के 60 मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति की सौगात मिलेगी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने वर्ष 2024-25 के लिए सभी खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों से टॉपर विद्यार्थियों की सूची मांगी है। इसमें प्रत्येक खंड से चार विद्यार्थी चुने जाएंगे, जिनमें दो छात्र और दो छात्राएं शामिल होंगी। चयनित विद्यार्थियों को सरकार की ओर से 1,200-1,200 रुपये सालाना छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले के 15 ब्लॉकों से 60 मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। इसके लिए विभाग ने स्कूल मुखियाओं और खंड अधिकारियों को एक सप्ताह का समय दिया है। सूची मिलने के बाद उसका सत्यापन किया जाएगा और उसके उपरांत स्कॉलरशिप की राशि जारी की जाएगी। मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत पांचवीं कक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को यह राशि दी जाती है, ताकि वे आगे की पढ़ाई में आर्थिक रूप से सक्षम बन सकें।
हर ब्लॉक से चार-चार विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। फील्ड से जानकारी मांगी गई है और सूची मिलते ही छात्रों को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। बलवीर सिंह, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें