फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बिना दौड़ रहे 60 वाहन चालकों के चालान

Mon, 22 Dec 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। परिवहन विभाग चंबा ने बिना हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट के दौड़ रहे वाहन चालकों की जांच को लेकर सोमवार को अभियान चलाया। इस दौरान नियम तोड़ने वाले 60 वाहन चालकों के चालान किए।
विज्ञापन

आरटीओ राम प्रकाश ने बताया कि सरकार द्वारा सभी पुराने और नए वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य किया गया है, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। इसी को देखते हुए यह विशेष अभियान चलाया गया। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से वाहनों की पहचान सुनिश्चित होती है और चोरी, फर्जीवाड़े और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव होता है।
नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाया जा रहा है, साथ ही उन्हें जल्द से जल्द ऐसी नंबर प्लेट लगवाने की हिदायत दी जा रही है। उन्होंने साफ किया है कि यह अभियान आने वाले दिनों में और सख्ती के साथ जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें