फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर उपमंडल के विकास कार्यों पर खर्च होंगे 51 करोड़ 73 लाख रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल के मुख्यालय में मिनी सचिवालय सभागार भवन में परियोजना सलाहकार समिति की प्रथम तिमाही की बैठक आयोजित की गई। इसकीकी अध्यक्षता भरमौर पांगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक जियालाल कपूर ने की। बैठक के दौरान उन्होंने विभाग वार वित्तीय एवं भौतिक उपलब्धियों पर गहनता से विचार-विमर्श करने के बाद विभिन्न विभागों के कार्यालय अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि जनजातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल के विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर वित्तीय वर्ष में 51 करोड़ 73 लाख की धनराशि खर्च की जा रही है। इसमें राज्य योजना के तहत 50 करोड़ 16 लाख और विशेष केंद्रीय योजना सहायता के तहत के 157 लाख की धनराशि विभिन्न मदों पर व्यय होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल में सीमित कार्य अवधि होने के चलते अधिकारी और कर्मचारी प्रदेश सरकार निर्धारित मापदंडों के अनुरूप विकास कार्यों को को तेज गति प्रदान करने में विभागीय सामंजस्य से दृढ़ता से कार्य करें। भरमौर, पांगी और गैर जनजातीय क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करवाना मेरी प्राथमिकता में शुमार है। विकास कार्यों के लिए सभी ग्राम पंचायतों में धन की कमी को आड़े आने नहीं दिया जाएगा।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पीपी सिंह ने परियोजना सलाहकार समिति की बैठक के दौरान विभिन्न मदों पर विस्तारपूर्वक विधायक जियालाल कपूर को जानकारी देते हुए विभागीय अधिकारियों की ओर से आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के निर्धारित मापदंडों के अनुरूप विकास कार्य को तेज गति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने के लिए दृढ़ता से क्रियान्वयन सुनिश्चित बनाया जा रहा है। बैठक में उपमंडल अधिकारी नागरिक मनीष सोनी, वन मंडल अधिकारी सन्नी वर्मा, अधिशाषी अभियंता इंद्र सिंह उत्तम, जनजातीय सलाहकार परिषद सदस्य सत्य प्रसाद शर्मा, राकेश जरियाल और परियोजना सलाहकार समिति के गैर सरकारी सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें