डलहौजी (चंबा)। नगर परिषद चुनावों को लेकर नामांकन पत्र भरने वाले सभी 55 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। कोई भी नामांकन रद्द नहीं हुआ।
सोमवार को एसडीएम कार्यालय में नगर परिषद के नौ वार्डों के सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच की गई। छह मई को नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख है। इसके बाद सभी नौ वार्डों से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की तस्वीर साफ होगी। डलहौजी नगर परिषद के अंतर्गत वार्ड एक लोअर बकरोटा से रीना देवी, मनीषा देवी, रीना, वंदना कुमारी और कल्पना देवी ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। वार्ड दो लोहाली से राकेश कुमार, मनीष कुमार, राम सिंह, जय देव, तिलक राज, भान सिंह और अजय सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। वार्ड तीन जीपीओ से संजीव कुमार, तलविंदर, रेनू बाला, मायूक चड्ढा, प्रेम दीप कौड़ा, दीपक कुमार और हरप्रीत सिंह ने परचे भरे हैं। वार्ड चार हिंदू लेन से अजय, संतोष कुमारी, तलविंदर, परवीन कुमार, रोहित और दीपक कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। वार्ड पांच कॉन्वेंट से वंदना चड्ढा, प्रीति गंडोत्रा, रेनू देवी, पूजा, पल्लवी कुमारी, मिशेल और ज्योति कौड़ा ने नामांकन पत्र भरे हैं। वार्ड छह कथलग से रजनी देवी, रानी शर्मा, इंदु उर्फ इंदिरा देवी और मीना पठानिया ने नामांकन पत्र दाखिल किया हैंं। वार्ड सात अपर बकरोटा से आशा, वीणा देवी, रीना, वंदना और किरण देवी ने नामांकन पत्र भरा है। वार्ड आठ मोती टिब्बा से प्रीति गंडोत्रा, वंदना चड्ढा, रेनू देवी, पल्लवी कुमारी और मीनाक्षी भंडारी ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। वार्ड नौ, डलहौजी क्लब (बस अड्डा) से अजय कुमार, शिवम, तिलक राज, मायूक चड्ढा, तिलक और जितेंद्र सिंह चुनाव मैदान में हैं।