वीरवार शाम छह बजे तक पैदल मार्ग से रवाना हुए श्रद्धालु, हेली टैक्सी की 25 उड़ानें हुईं
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा-2026 के तहत वीरवार को शाम छह बजे तक करीब 5400 श्रद्धालु हड़सर से पैदल मार्ग के माध्यम से पवित्र मणिमहेश कैलाश के दर्शन के लिए रवाना हुए। एसडीएम भरमौर अजय कुमार सिंह ने यह जानकारी दी।
अनुसंधान अधिकारी एवं हेली टैक्सी सेवा के नोडल अधिकारी अतुल शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भरमौर से गौरीकुंड तक हेली टैक्सी सेवा भी संचालित की जा रही है। वीरवार को भरमौर से गौरीकुंड के बीच कुल 25 हवाई उड़ानें संचालित हुईं। इनमें 136 श्रद्धालुओं ने हेली टैक्सी सेवा का लाभ उठाया। प्रशासन की ओर से यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित आवाजाही के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। संवाद