11 ने धरने पर बैठकर उठाई मांगें, 43 सदस्यों ने बैकअप टीम के रूप में संभाला मोर्चा
तीसरे दिन भी जारी रहा प्रदर्शन, लंबित वित्तीय लाभों और जायज मांगों के शीघ्र समाधान की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। लंबित मांगों और वित्तीय लाभों के भुगतान को लेकर पेंशनरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा।
पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति यूनिट चंबा के आह्वान पर शनिवार को आयोजित धरने में विभिन्न विभागों और पेंशनर संगठनों के 54 सदस्यों ने भागीदारी की। इनमें 11 सदस्य धरने पर बैठे, जबकि 43 सदस्यों ने बैकअप टीम के रूप में मोर्चा संभाला।
धरने पर बैठने वालों में शहरी इकाई चंबा के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, वन विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी अनिल कुमार ब्रह्मोत्रा, वन विभाग इंप्लाइज कल्याण मंच के उत्तम सिंह राणा, पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन भटियात के रमेश कलसोत्रा, बचन सिंह, चमन सिंह, अंग्रेज सिंह, करतार सिंह, राज कुमार, ओम कुमार और कॉरपोरेट सेक्टर से देश राज शामिल रहे।
बैकअप टीम में जिला समन्वयक डॉ. डीके सोनी, जिला सह-समन्वयक सुरिंदर गुप्ता, एचआरटीसी कल्याण मंच के जिलाध्यक्ष दीवान चंद ठाकुर, विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम के जिलाध्यक्ष आत्मा राम शर्मा, कॉरपोरेट सेक्टर रिटायरीज कोऑर्डिनेशन कमेटी के जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार शर्मा, सनातन धर्म सभा के जिलाध्यक्ष सुरेश कश्मीरी, सेवानिवृत्त तहसीलदार ओम कुमार गोस्वामी, निक्कू राम दुनिया और भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ के जिलाध्यक्ष बजीर सिंह यादव सहित 43 सदस्य मौजूद रहे।
समिति ने कहा कि पेंशनरों के सम्मान, अधिकारों और वित्तीय हितों की रक्षा के लिए आंदोलन एकजुटता और अनुशासन के साथ जारी रहेगा। सरकार से लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की गई।