फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 533 रिडेंप्सन वाउचर पहुंचे, मेधावियों को मिलेगा सम्मान

Mon, 02 Mar 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के पिछले तीन साल के मेधावियों को सरकार करेगी सम्मानित
विज्ञापन

विभाग ने मेधावी बच्चों को दिया परफार्मा, इसके बाद होगा आवंटन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पिछले करीब तीन सालों से सरकार की ओर से सम्मान मिलने का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। सरकार ने जिले के 533 मेधावियों के लिए रिडेंप्सन वाउचर जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के कार्यालय में ये वाउचर पहुंच चुके हैं। विभाग ने भी इनके आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मेधावी विद्यार्थियों को विभाग की ओर से अब एक परफार्मा दिया जाएगा। इसके तहत विद्यार्थी इसमें तमाम जानकारी भरेंगे। इसके बाद विभाग विद्यार्थियों को वाउचर देगा। इसे मेधावी अपनी सहूलियत के हिसाब से खर्च कर सकेंगे। वाउचर को एक्टिवेट करने के लिए लॉगइन करना होगा। इसके लिए उनकी आईडी बनाई गई है। इसके बाद उनके पंजीकृत नंबर पर ओटीपी आएगा। इससे विद्यार्थी वाउचर में निर्धारित 16 हजार रुपये की राशि व्यय कर सकेंगे। गौरतलब है कि पिछले तीन साल से सरकार की ओर से मेधावियों को सम्मानित नहीं किया गया था। हालांकि, पहले सरकार की ओर से लैपटॉप दिए जाते रहे है मगर वर्ष 2022 के बाद मेधावियों के लिए सरकार ने नई व्यवस्था बनाई। बहरहाल, अब तीन साल के मेधावियों को एक साथ सरकार वाउचर के जरिये सम्मानित करने जा रही है। इसके तहत वाउचरों की खेप चंबा में हो गई है। अब जल्द ही वितरण शुरू किया जाएगा। उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने बताया कि चंबा के मेधावियों के 533 वाउचर पहुंच गए हैं। मेधावियों से एक परफार्मा भरवाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें