फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण हासिल कर युवा अपने स्वरोजगार से जुड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को दिया स्वरोजगार का प्रशिक्षण
विज्ञापन

बालू में टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण का समापन
प्रतिभागी प्रशिक्षुओं को बांटे गए प्रमाण पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। भारतीय स्टेट बैंक की ओर से संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बालु में टूरिस्ट गाइड का प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो गया। समापन मौके पर वित्तीय परामर्शदाता प्रवीण वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रशिक्षण शिविर का आगाज 27 फरवरी को हुआ था। दस दिन तक चले प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रशिक्षुओं को टूरिस्टों से वार्तालाप और जिले के विभिन्न होटलों का भ्रमण भी करवाया गया। प्रशिक्षण में जिले भर के विभिन्न क्षेत्रों से युवाओं ने भाग लिया। मुख्य रूप से उपस्थित परामर्शदाता प्रवीण वर्मा ने प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र दिए। उन्होंने प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण को गंभीरता से पूरा करने को कहा। उन्होंने युवकों को इस व्यवसाय को अपने स्वरोजगार से जोड़ने का आग्रह किया। संस्थान के निदेशक ओम प्रकाश कपूर ने भारतीय स्टेट बैंक की ओर से दिए प्रशिक्षणार्थियों को जीविकोपार्जन हेतु अपना व्यवसाय चुनकर स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। उन्हें बैकों से संबंधित विभिन्न योजनाओं और वित्तीय साक्षरता के बारे में जागरूक किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार प्रदान कर स्वावलंबी बनाना है। प्रशिक्षण में संजीव कुमार, राकेश कुुमर, उत्तम दास, देव राज, प्रवीण कुमार, रिंकू राम, संजीव, अशोक, विक्की, रोहित, दलीप, सुनील, रवि, अनिल, विजेंद्र, संजू आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें