फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 दिन बाद भी बहाल नहीं हुआ चंबा-भंजराड़ू मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तीसा (चंबा)। चंबा-भंजराड़ू मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही बहाल नहीं हो पाई है। इसके चलते ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 25 दिन से यहां बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि इसके बारे में वे कई बार आग्रह कर चुके हैं लेकिन अभी तक मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं हो पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मार्ग पर सरेला नाला के समीप सड़क काफी क्षतिग्रस्त हुई है। भूस्खलन होने के कारण सड़क पर मलबा भी गिरा है। इसके चलते सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग की मशीनरी डटी हुई है लेकिन मौसम की मार के चलते दोबारा मार्ग अवरुद्ध हो जा रहा है। स्थानीय लोगों हुकम चंद, अजय कुुमार, फौजा सिंह, राजेश कुमार, देवी चंद, प्रकाश चंद, जीवन लाल, रमेश कुुमार, मुकेश कुमार, विपिन कुमार, रवि कुमार, शशि कुमार, राजदीन का कहना है कि इस बार मौसम की वजह से मार्ग को काफी नुकसान पहुंचा है। टैक्सी मालिक मनमाना दाम वसूल रहे हैं। दो से तीन किलोमीटर के तीस से चालीस रुपये वसूल रहे हैं। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द मार्ग को बहाल किया जाए।
विज्ञापन

एसडीएम तीसा हेम चंद वर्मा ने बताया कि सड़क खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग डटा हुआ है। कहा कि ज्यादा नुकसान होने के कारण दिक्कतें पेश आ रही हैं। जल्द मार्ग बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें