फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसा को आईटीआई को तोहफा, मेडिकल कॉलेज को मिला मातृ एवं शिशु विंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। जयराम सरकार ने इस बजट में जिला चंबा को एक और आईटीआई का तोहफा दिया है तो वहीं मेडिकल कॉलेज चंबा को भी मातृ एवं शिशु विंग की स्थापित करने की घोषणा की है। इसमें सौ बिस्तरों की सुविधा होगी। वहीं सरकार ने जम्मू-कश्मीर सीमा में तैनात एसपीओ का वेतन बढ़ा दिया है। सरकार ने बजट में इस वेतन को छह हजार से सात हजार रुपये करने का निर्णय लिया है। अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं सुधरने से जिले की लाखों की आबादी को इसका लाभ मिलेगा। सीएम जयराम ठाकुर ने बजट में इसको लेकर व्यवस्था की है। इससे जिले चंबा के दूर-दराज के क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलेगा। साथ ही आवश्यक सुविधाएं प्रदान होगी। बजट में सरकार ने मेडिकल कॉलेज चंबा को आधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस सुविधा प्रदान करने का भी जिक्र किया है। इसमें आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सभी उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके साथ ही चंबा में मत्स्य खुदरा विक्रय केंद्र की स्थापना करने का भी फैसला लिया है। इससे मछली पालन करने वाले लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। जिले में वैसे भी ट्राउट मछली पालन की अपार संभावनाएं हें। सरकार ने इसके साथ ही मत्स्य पालकों की इकाईयों को बीमाकृत करने का भी फैसला लिया है। इससे बाढ़ की स्थिति में केंद्र को पहुंचने वाले नुकसान का पालकों को उचित बीमा मिलेगा। बजट में चंबा जिले में ब्रेस्ट और सरवाइकल कैंसर की पहचान और इलाज के लिए सरकार ने मोबाइल डायग्नोसिस वैन की सुविधा देने का फैसला लिया है। यह वैने मेडिकल कॉलेज के साथ मिलकर कार्य करेगी।
इनसेट
जिले में शुरू होगी एकीकृत सहकारिता विकास परियोजना
एस्पिरेशनल जिला चंबा में एकीकृत सहकारिता विकास परियोजना‘‘ आरम्भ की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बजट में इसे शामिल किया है। इस परियोजना से भी जिला चंबा को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागवानों को हेल नेट की अनुदान की सुविधा
बजट में सेब बागवानों के लिए अनुदान की योजना को जारी रखने का फैसला लिया है। इससे भरमौर, किहार समेत अन्य सेब उत्पादक बागवानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। बागवानों को सब्सिडी पर हेल नेट मिलेेंगे। जिससे उनकी फसल को ओलावृष्टि से बचाव संभव होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें