फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार दुर्घटना में तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा-सिढ़कुंड मार्ग पर लड्डी नाला के पास कार दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। तीनों की हालत अब खतरे से बाहर है। घायलों की पहचान बलकार सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव नारोला डाकघर घटासनी तहसील भटियात, तनवीर सिंह पुत्र सीताराम निवासी गांव और डाकघर तारागढ़ और बबलू पुत्र देशराज निवासी गांव डेगा डाकघर सिढ़कुंड जिला चंबा के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को ऑल्टो 800 सिढ़कुंड से चंबा की तरफ जा रही थी। गाड़ी को बलकार सिंह चला रहा था। लड्डी नाला के पास चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इस कारण अचानक गाड़ी खाई में गिर गई। गाड़ी को खाई में गिरता देख आसपास के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही घायलों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। पुलिस ने घटनास्थल में जाकर जायजा लिया। इसके साथ ही मौके पर चश्मदीदों के बयान भी दर्ज किए। हादसे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है। अस्पताल में जाकर पुलिस ने घायलों के भी बयान दर्ज किए। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोगों की जान बच गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि मार्ग पर कार दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें