फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवित्र मणिमहेश यात्रा के लिए आने वाले समय में धनछौ के लिए बनेगा नया ट्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
मणिमहेश यात्रा में धनछौ
विज्ञापन

के लिए बनेगा नया ट्रैक
सठली से खुंड पंचायत के लिए पीएमजीएसवाई योजना के तहत जल्द बनेगा मार्ग
ढाई करोड़ की राशि खर्च कर तीन किलोमीटर मार्ग का किया जाएगा निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर(चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान धनछौ के लिए नया ट्रैक बनाया जाएगा। सठली से खुंड पंचायत के लिए बनाए जाने वाले इस मार्ग को पीएमजीएसवाई योजना के तहत बनाया जाएगा। इस साढ़े तीन किलोमीटर मार्ग के निर्माण पर ढाई करोड़ की राशि व्यय होगी। बहरहाल, जल्द ही इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। टेंडर आवंटित होने के बाद युद्धस्तर पर सड़क का निर्माण कार्य आरंभ करवा दिया जाएगा।
गौरतलब है कि हर वर्ष मणिमहेश यात्रा पर हजारों की संख्या में शिव भक्त पहुंचते हैं। पवित्र डल तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने की सूरत में भक्तों को कई बार परेशानियों का ही सामना करना पड़ता है। इसी समस्या का समाधान करने के लिए लोनिवि की ओर से आगामी समय में धनछो के लिए नया ट्रैक बनाने की योजना है। जिसके तहत विभाग की ओर से ढाई करोड़ का प्रस्ताव बना कर स्वीकृति के लिए विभागीय अधिकारियों को भेजा गया था। अब इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। यह रास्ता सठली से होकर खुंड पंचायत में पहुंचेगा। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाए जाने वाली इस सड़क के लिए बाकायदा ढाई करोड़ की राशि भी स्वीकृत हुई है। तीन किलोमीटर तक बनने वाले इस मार्ग से मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को भरपूर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द बुलाए जाएंगे टेंडर
लोनिवि के अधिशासी अभियंता इंद्र ठाकुर उत्तम ने बताया कि आने वाले समय में धनछौ के लिए नया ट्रैक बनाया जाएगा। इसके तहत सठली से खुंड पंचायत के लिए बाकायदा साढ़े तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा। पीएमजीएसवाई योजना के तहत बनने वाले इस मार्ग पर ढाई करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए जा रहे हैं। टेंडर आवंटित होने के बाद उक्त कार्य युद्धस्तर पर आरंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें