फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में ग्राउंड टेस्ट की बाधा से नहीं डरेंगे जिले के युवा

विज्ञापन
indian army - फोटो : demo pic
विज्ञापन

उत्तम भारद्वाज

विज्ञापन

सुंडला (चंबा)। सेना भर्ती के दौरान जिले के युवाओं के समक्ष पेश आने वाली ग्राउंड टेस्ट की बाधा से पार पाने के लिए सेना के अधिकारी और जवान दुर्गम क्षेत्रों में पहुंच युवाओं के रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। पंजीकरण के बाद इन युवाओं को डलहौजी में बाकायदा 10 से 15 दिनों तक ग्राउंड टेस्ट पास करने संबंधी बारीकियों के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह पहला मौका है जब जिले के युवाओं को सेना भर्ती के लिए प्रोत्साहित करने को सेना के अधिकारी और गांव-गांव जाकर प्रोत्साहित कर रहे हैं।

गौरतलब हो कि चंबा-कांगड़ा के युवकों को सेना में भर्ती के लिए रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली सेना भर्त्ती कार्यालय पालमपुर 12 से 23 अक्तूबर तक पुलिस मैदान चंबा में आयोजित करेगा। यह भर्ती रैली सोल्जर सामान्य ड्यूटी, सोल्जर क्लर्क/एसकेटी, सोल्जर टेक्नीकल, सोल्जर ट्रेडमैन और सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट वेटनरनरी के लिए आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली में अधिक से अधिक जिले के युवा भाग लें और ग्राउंड टेस्ट की बाधा को पार करें। इसके लिए सेना के अधिकारी और जवानों ने युवाओं को प्रशिक्षित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं, युवाओं का पंजीकरण भी किया जा रहा है। इससे अधिक से अधिक जिले के युवा सेना में भर्ती होकर देश का मान बढ़ाए। बता दें कि इससे पूर्व जिले के युवाओं को सेना भर्ती के लिए पालमपुर का जाना पड़ता था। ऐसे में अब चंबा में ही सेना की रैली आयोजित होने से और ग्राउंड टेस्ट की बाधा से युवाओं को पार लगाने के लिए सेना के अधिकारी आगे बढ़े हैं। इसी क्रम में सेना के अधिकारी और कर्मचारी दुर्गम क्षेत्र तीसा, चांजू, चुराह, बैरागढ़ का रुख करेंगे। सेना के सीओ विजय सिंह मेहता ने बताया कि जिले के युवाओं की सेना भर्ती के दौरान पेश आने वाली ग्राउंड टेस्ट की बाधा को दूर करने के लिए युवाओं का पंजीकरण किया जा रहा है। पंजीकरण के बाद युवाओं को डलहौजी में सेना भर्ती के तहत पेश आने वाले बाधाओं जैसे दौड़, जिगजैक, ऊंची कूद, डमबल और लंबी कूद के बारे में जरूरी टिप्स प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें