चंबा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के चंबा दौरे से पहले वर्षों से खस्ताहाल मार्गों की एक दिन में ही चकाचक करवा दिया गया है। इसके अलावा दिन भर लोनिवि के श्रमिक हरीपुर और राठ घार सड़क की हालत को सुधारने में लगे रहे। इसकी वजह यह थी कि इस मार्ग से केंद्रीय मंत्री को गुजरना था। ऐसे में लंबे समय के बाद ही सही केंद्र्रीय मंत्री के दौरे से क्षेत्र के लोगों को खस्ताहाल सड़क से निजात मिल गई है।
इन मार्गों में तारकोल डालने के साथ-साथ गड्ढों को भरने का कार्य भी कर दिया गया है। स्थानीय निवासी राजेश कुमार, सुरेंद्र, मान सिंह, टेक चंद, रवि कुमार, चैन लाल, रमन कुमार और अरविंद ने बताया कि हरीपुर, राठघार और बालू के पास सड़क की हालत सुधारने के लिए कई बार प्रशासन और लोनिवि को अवगत करवाया गया था। मगर आज तक किसी ने सड़क की हालत को सुधारने कोई कदम नहीं उठाया।
निवार को स्वरोज अभियान का समापन करने पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के हरीपुर पहुंचने से पहले बेहतर आवाजाही व्यवस्था करना है। उन्होंने कहा कि चंबा में जब भी कोई बड़ा नेता आता है तो इस दौरान सड़कों सहित अन्य सुविधाएं सुधार दी जाती हैं।
मगर जनता की मांग को देखते हुए सड़कों की मरम्मत के कार्य वर्षों में नहीं हो पाते हैं। हालांकि इस तरह के मामलों से पता चलता है कि अगर प्रशासनिक अमला चाहे तो कितनी तेजी से सड़कों की हालत को सुधारा जाता है। मगर आमतौर पर ऐसे कार्यों के लिए लचर व्यवस्था अपनाई जाती है।