फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और बर्फबारी, कई मार्ग बाधित

विज्ञापन
snowfall - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा में बारिश और बर्फबारी की वजह से मंगलवार को भी कई मार्ग बाधित रहे। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने कई मार्गों को बहाल कर दिया है जबकि दर्जनों मार्गों को बहाल करने के लिए सैकड़ों मजदूर जुटे हैं। चंबा-साहो मंगलवार सुबह एक घंटे तक मछरियाली माता मंदिर के पास बाधित रहा। इसके बाद इसके कड़ी मशक्कत के बाद बहाल कर दिया गया। जबकि चंबा-भरमौर मार्ग दो दिनों से बाधित है। भरमौर से लाहल तक बर्फबारी से फिलसल बढ़ गई है। वहीं खड़ामुख के पास भूस्खलन होने से भी मार्ग अवरुद्घ है। इस वजह से खड़ामुख से आगे वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। हालांकि मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर बंद पड़े मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया। जिले में सोमवार को बारिश और बर्फबारी से आधा दर्जन रूट बाधित हो गए। बर्फबारी से लंगेरा-प्रियुंगल, तीस-बैरागढ़,चंबा-जोत, होली-बजोली, खज्जियार-डलहौजी, गेट-जोत और चंबा-भरमौर रूट बाधित हैं। इसमें तीन बसें रूटों में फंसी हैं। हालांकि यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचा दिया गया। बुधवार तक इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही शुरू होने के आसार हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें