फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-लैरा सरकारी बस में सफर करने वाले लोगों को धमका रहे अन्य यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा-लैरा बस में सफर करने पर विद्यार्थियों को धमकाया
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने एडीसी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई करने की मांग
आरएम चंबा और चाइल्ड लाइन चंबा में भी दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-लैरा बस में सफर करने वाले चंबा कॉलेज के छात्र-छात्राओं को डराने और धमकाने का मामला सामने में आया है। इस मामले को लेकर मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने ज्ञापन सौंपकर इसकी शिकायत एडीसी हेमराज से की। छात्र-छात्राओं ने प्रशासन से आग्रह किया है कि इस मामले की गहनता से छानबीन की जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। राकेश कुमार, सन्नी कुमार, कविता कुमारी, ललिता कुमारी, ममता कुमारी, पूजा कुमारी, सुमित कुमार रोहित कुमार, कविता, ज्योति, दामिनी, कामिनी, वंदना सोनी और अनिल ने बताया कि वह बस सेवा में सफर करते हैं। इसके लिए उन्होंने बस पास भी बनवाए है। मगर पांच लोगों ने उन्हें डरा धमका कर कहा कि वह किसी अन्य बस से आवाजाही करें। छात्र-छात्राओं ने इस मामले को लेकर जहां आरएम चंबा को शिकायत की। साथ की चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नंबर पर भी सूचना दी। छात्र-छात्राओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गहनता से छानबीन की जाए और सख्त कार्रवाई की जाए। एडीसी हेमराज ने छात्र-छात्राओं को आश्वासन दिया है कि इस मामले की छानबीन की जाएगी। साथ ही ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें