फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपर के जरिए 98 लोग हुए पांगी घाटी से आर-पार

विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
चंबा। चौपर के जरिए पांगी घाटी के 98 लोग आर पार हुए। पांगी घाटी के लिए रविवार को छह हवाई उड़ानें हुई। पहली उड़ान भुंतर से साच के लिए हुई। इसमें 17 लोग साच गए। साच से चंबा के लिए चौपर ने उड़ान भरी। इसमें 16 लोग साच से चंबा पहुंचे। उसके बाद चौपर ने चंबा से धरवास के लिए उड़ान भरी। इसमें 18 लोग सवार थे। धरवास से चौपर वापस चंबा के लिए उड़ा। इसमें करीब 16 लोग सवार थे। चंबा से साच के लिए उड़ान हुई। इसमें 16 लोग चंबा से साच पहुंचे। उसके बाद चौपर ने साच से भुंतर के लिए उड़ान भरी। इसमें करीब 15 लोग सवार थे। कुल मिलाकर रविवार को पांगी घाटी के लिए छह उड़ानें हुई। इससे घाटी के लोगों ने काफी राहत महसूस की।
विज्ञापन

चंबा को पांगी से जोड़ने वाला इकलौता मार्ग भारी बर्फबारी से बंद हो चुका है। इसके चलते घाटी के लोगों को चंबा आने जाने के लिए हवाई उड़ानों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
पांगी वासियों में सुरेंद्र ठाकुर, मंजीत कुमार, हंसराज, राम ठाकुर, नरेंद्र, रविंद्र, चैन लाल, कमल कुमार, पीएल ठाकुर व अरविंद ने बताया कि सर्दियों में पांगी के लोग पूरी तरह से हवाई उड़ान पर निर्भर हो जाते हैं। ऐसे में अगर समय पर हवाई उड़ानें नहीं हों तो उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। पिछले साल हवाई उड़ानें काफी कम मात्रा में हुई थी। परंतु इस वर्ष हवाई उड़ानों का शेडयूल ठीक चल रहा है। घाटी के लोगों को घाटी से आर-पार जाने में ज्यादा परेशानी नहीं हो रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन से मांग की है कि पांगी के लिए ज्यादा से ज्यादा हवाई उड़ानें करवाने का प्रबंध किया जाए ताकि घाटी के लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें