फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल की सुबह मकान में लगी आग, तीन परिवार हुए बेघर

विज्ञापन
FIRE - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
साहो (चंबा)। ग्राम पंचायत बरौर के गांव अंदरालू में नए साल की सुबह आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। मकान में दो दुकानें भी थी। आग में घर और दुकान में रखा सारा सामान जल गया है। अग्निकांड में दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। ग्रामीणों और अग्निशमन विभाग की टीम ने दूसरी मंजिल में लगी आग कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रभावित तिलक राज, राजिंद्र और पवन पुत्र मोती राम अपने परिवार सहित मकान में रहते थे। मकान की निचली मंजिल में दो दुकानें भी थी। सोमवार को सुबह छह बजे अचानक घर में किसी कारणवश आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने कूहल से बाल्टी में पानी लाकर उसे बुझाने की कोशिश की। उनकी इस कोशिश से आग दूसरी मंजिल तक नहीं पहुंच पाई।
करीब सात बजे अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। मगर इस अग्निकांड ने तीन परिवारों को बेघर कर दिया है। इसके साथ ही दुकानें जलने से रोजगार का साधन भी खत्म हो गया है। विभागीय टीम में चालक सुरेंद्र राणा, फायरमैन जरनैल सिंह, लेखराज और गृहरक्षक सतीश मौजूद रहे। तहसीलदार मनोज कुमार ने बताया कि इस अग्निकांड में करीब दो लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। कहा कि प्रशासन की ओर से दस हजार रुपये फौरी राहत दी गई है। साथ ही रोजमर्रा की चीजें भी मुहैया करवा दी गई है। नुकसान की रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी जाएगी। इसके आधार पर ही मुआवजा प्रभावितों को प्रदान किया जाएगा। मौके पर पहुंचे सदर विधायक पवन नैयर ने घटना स्थल का जायजा लिया और प्रभावितों को आश्वासन दिया है कि उनकी हरसंभव सहायता की जाएगी। साथ ही प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें