फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टल फीस जमा करवाने के लिए आज आखिरी मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा कॉलेज के हॉस्टल में रह रहे विद्यार्थियों के लिए आज फीस जमा करवाने का अंतिम दिन है। हॉस्टल फीस जमा करवाने में देरी करने वाले छात्रों से 28 दिसंबर के बाद दस रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना किया जाएगा। इस संदर्भ में कॉलेज प्रशासन ने निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही हॉस्टल को एक जनवरी तक खाली करने की बात कही गई है। चूंकि एक जनवरी से चार फरवरी तक कॉलेजों में शीतकालीन छुट्टियां रहेंगी।
जानकारी के अनुसार चंबा कॉलेज के छात्रवास में 23 स्टूडेंट्स रह रहे हैं। जो तीसा, सलूणी, किहार, भरमौर सहित अन्य क्षेत्रों से संबंध रखते हैं। पढ़ाई के दौरान उन्हें किराए के कमरे पर ना रहना पड़े। इसके लिए छात्रवास का प्रावधान किया गया है। कॉलेज प्रशासन हॉस्टल फीस दो किस्तों में लेता है। ताकि छात्रों को किसी प्रकार दिक्कत न पेश आए। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने सुविधाओं के मुताबिक फीस निर्धारित की है। यह निजी मकान में किराए में रहने से काफी कम है। ऐसे में बीते दिनों कॉलेज प्रशासन ने छात्रवास में रह रहे विद्यार्थियों को निर्धारित फीस जमा करवाने के निर्देश दिए थे। हालांकि, इसमें से कुछ छात्रों ने फीस जमा करवा दी है तो वहीं अधिकतर छात्रों ने फीस जमा नहीं करवाई है। ऐसे में इन छात्रों के पास फीस जमा करवाने का अंतिम दिन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉस्टल वार्डन अजय कुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हॉस्टल फीस जमा करवाने का आज छात्रों के पास अंतिम मौका है। इसके बाद उनसे दस रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि एक जनवरी तक छात्रों को हॉस्टल खाली करना होगा। चूंकि शीतकालीन छुट्टियों के चलते स्टाफ भी छुट्टियों पर रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें