अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ऐतिहासिक चौगान मैदान में चल रही राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान वीरवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच भुज्जा इलेवन बनाम केएफसी खज्जियार खेला गया। इसमें भुजा इलेवन ने केएफसी खज्जियार को पांच विकेट से हराया। जबकि दिन का दूसरा मैच बागी इलेवन और गली वॉरियर्स खेला गया। इसमें गली वॉरियर्स ने बागी इलेवन को दो रन से हराया।
सचिव राजीव सहगल ने बताया कि पहले मैच में केएफसी खज्जियार की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भुज्जा इलेवन की टीम ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। वहीं दूसरे मैच में गली वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 84 रन का लक्ष्य रखा। बागी इलेवन की टीम दो रन से मैच हार गई। शुक्रवार को प्रतियोगिता के तहत दो मुकाबले खेले जाएंगे।