फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के खंभे से जा टकराया ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के खंभे से टकराया ट्रक
विज्ञापन

बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त होने से चरमराई बिजली व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
चुवाड़ी(चंबा)। उपमंडल भटियात के चुवाड़ी के स्थानीय अस्पताल के पास एक ट्रक बिजली के खंभे से जा टकराया। इस वजह से क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। गनीमत ये रही कि ट्रक के बिजली के खंभे के साथ टकराने के बाद बिजली की हाई वोल्टेज तार टूट कर जमीन पर नहीं गिरी। अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी अनुसार मंगलवार को स्थानीय अस्पताल के पास से गुजर रहा एक ट्रक बिजली के खंभे से जा टकराया। ट्रक के टकराने से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में किसी प्रकार के जानमाल का कोई भी नुकसान नहीं हुआ है। बिजली के खंभे के क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में बिजली की सप्लाई बुरी तरह से चरमरा गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें