फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली में डेढ़ माह से ब्राडबैंड सेवाएं ठप्प

विज्ञापन
BSNL 4G VoLTE
विज्ञापन
>अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

होली(चंबा)। प्रदेश में एक तरफ जहां निजी कंपनियां फोर जी इंटरनेट सेवाएं लोगों तक पहुंचा रही हैं तो वहीं जनजातीय क्षेत्र होली में ब्राडबैंड सेवाएं भी उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रही हैं। इसके चलते स्थानीय उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ब्राडबैंड उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछले डेढ़ माह से यहां सेवाएं ठप चली हुई है। इसके चलते जहां बैंक में काम प्रभावित हो रहा है तो वहीं आनलाइन कार्य भी ठप पड़े हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि इस बारे में वे बीएसएनएल के अधिकारियों से कई बार आग्रह कर चुके हैं। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ब्राडबैंड उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल प्रबंधक को चेताया है कि अगर क्षेत्र में ब्रांडबैंड सेवाओं को दुरुस्त न करवाया गया तो मजबूर होकर उन्हें ब्राडबैंड का बिल ही अदा नहीं करेंगें। इसकी जिम्मेवारी बीएसएनएल प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन

अशोक कुमार, शक्ति प्रसाद, सुरेश कुमार, देस राज, रिंकू राम, पंकेश कुमार, अजय कुमार, देवराज, सुरेश कुमार, अमित कुमार और कल्याण सिंह ने बताया कि उन्होंने बीएसएनएल का ब्राडबैंड कनेक्शन लिया है। मगर डेढ़ माह से यहां ब्राडबैंड सेवाएं ठप पड़ी हैं। बीएसएनएल से कई बार आग्रह करने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ऐसे में ना चाहते हुए भी वे मात्र ब्राडबैंड का बिल भरने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं ने प्रबंधन से आग्रह किया है कि ब्राडबैंड सेवाओं को जल्द दुरुस्त किया जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें