फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेही स्कूल की निशा ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में झटका पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। भाषा एवं संस्कृति विभाग ने हिंदी दिवस के उपलक्ष पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि उपायुक्त चंबा सुदेश मोख्टा ने शिरक्त की। वहीं, भाषा एवं संस्कृति विभाग के अधिकारी सुरेश राणा विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। निबंध लेखन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्रेही की छात्रा निशा देवी ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि भारतीय पब्लिक स्कूल चंबा की छात्रा वामिका नैयर ने दूसरा और आरबीएस स्कूल चंबा की छात्रा श्वेता व अंकिता नंद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आर्यन ने पहला, दिया व निहारिका ने दूसरा और अनमोल ने तीसरा स्थान झटका। भाषण प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल चंबा की छात्रा नेहा कुमारी ने पहला, राइजिंग स्टार स्कूल चंबा की छात्रा अक्षिता राजपूत ने दूसरा व मोनिका ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। जिसके बाद मुख्यातिथि उपायुक्त चंबा सुदेश मोख्टा ने विजेता रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें