फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूणा के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से मामा भांजा हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर लूणा के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से मामा-भांजा घायल हो गए। इनकी पहचान संजीव पुत्र चमारू राम निवासी गांव गुमराड़ा डाकघर गैहरा और रंजीत कुमार पुत्र प्रताप चंद निवासी गांव बढ़ोर डाकघर गैहरा के रूप में हुई है। रंजीत कुमार बाइक नंबर पीबी 08-2153 लेकर अपने मामा संजीव के साथ लूणा से बढ़ोर जा रहा था। लूणा से कुछ दूरी पर पहुंचने पर उनकी बाइक पर पहाड़ी से अचानक पत्थर गिर पड़े। वहीं, बाइक रावी नदी में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने तुरंत एंबुलेंस व पुलिस को घटना की सूचना दी। एंबुलेंस के जरिए घायल संजीव और रंजीत को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद घायलों को भर्ती कर लिया। पुलिस ने अस्पताल में जाकर घायलों की बयान दर्ज किए। साथ ही घटना स्थल पर जाकर मुआयना किया। उधर, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि लूणा के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो बाइक सवार घायल हुए हैं। दोनों का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें