फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राड़ी पंचायत के बतोग व पनहैली में बारिश से तीन घरों को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा। भरमौर के तहत ग्राम पंचायत राड़ी के गांव बतोग और पनहैली में तीन घरों में भारी बारिश के चलते मलबा घुस गया। इससे घरों को भी नुकसान हुआ है। प्रभावित लोगों को पड़ोसियों के घरों में रात गुजारनी पड़ी। बतोग गांव की रेखा देवी, अशोक और पनैहली गांव के तिलक राज के घरों को काफी नुकसान हुआ है।
पंचायत में चूड़ी-राड़ी सड़क का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग करवा रहा है। सड़क निर्माण के दौरान यहां मक एकत्रित किया जाता रहा। विभाग की लापरवाही के चलते तीन लोगों के घरों को नुकसान हुआ है। प्रभावितों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किलोड़ वार्ड के जिला परिषद सदस्य ललित ठाकुर ने बताया कि बुधवार को वह खुद मौके पर गए। जहां बारिश के साथ बहकर आए मलबे ने तीन घरों में काफी नुकसान किया है। उन्होंने बताया कि रिटेनिंग वॉल अगर लोक निर्माण विभाग जल्द नहीं लगता है तो वे अधिकारियों का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें