फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: राधाष्टमी गडासरू महादेव झील में 500 श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तीसा (चंबा)। राधाष्टमी पर गडासरू महादेव की पवित्र डल झील में करीब 500 श्रद्धालुओं ने श्रद्धा की डुबकी लगाई। गडासरू महादेव झील अपर चुराह के उत्तर में स्थित नौसराधार की गगनचुंबी पर्वत शृंखलाओं में स्थित है। यह डल करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। झील के दोनों ओर हरे-भरे मैदान हैं। उत्तर दिशा में अलग-अलग प्रकार के पत्थरों का फर्श बिछा है। राधाष्टमी पर गडासरू महादेव की पवित्र डल झील में भोले के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं में राजीव कुमार, नरेश कुमार, दलीप कुमार, कन्हैया राम, प्रकाश चंद ने बताया कि पवित्र मणिमहेश डल के साथ ही गडासरू महादेव का भी पर्व लगता है। जिले की सभी डल-झीलों में केवल यही एक ऐसी झील है, जिसकी डल यात्रा परिक्रमा से होती है। इस डल यात्रा में देवीकोठी की ओर से भी कई श्रद्धालुओं ने जगह-जगह लंगरों की व्यवस्था की होती है। परिक्रमा में तीसा की ओर से गडासरू महादेव लंगर कमेटी ने लंगर की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें