फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जांघी घार से पैदन 50 किमी सफर तय कर मैहला पहुंचे 44 श्रद्धालु

Wed, 03 Sep 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा से पठानकोट के लिए परिवहन निगम की बस से रवाना होते  श्रद्धालू।स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
चंबा। जांघी घार को पैदल पार कर बुधवार को मणिमहेश यात्रा के 44 श्रद्धालु मैहला पुल पर पहुंचे। प्राकृतिक आपदा से जूझते हुए ये श्रद्धालु भरमौर से 50 किलोमीटर का सफर तक कर आए हैं। भूस्खलन से खतरे के बीच आए इन श्रद्धालुओं के जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है। दोपहर 1:32 बजे इन्हें हिमाचल परिवहन निगम की बस से प्रशासन ने पठानकोट के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि प्रशासन की ओर से 29 अगस्त को पूर्वाह्न 11:00 से लेकर रात 8:30 बजे तक 1750 श्रद्धालुओं को 36 एचआरटीसी की बसों में रवाना किया था। एक सितंबर को निगम की बस में 36 लोगों को रवाना किया। अब बुधवार को 44 श्रद्धालुओं को निशुल्क रवाना किया गया है। इसके अलावा बुधवार सुबह से दोपहर बाद तक 50 लोग अपने स्तर पर निजी वाहनों से बस स्टैंड चंबा के लिए रवाना हुए। सेवा भारती और टैक्सी संघ ने की मदद
सेवा भारती चंबा की ओर से श्रद्धालुओं को कलसुई से चंबा पहुंचाने के लिए 10 निजी वाहन दिन-रात डटे हुए हैं तो वहीं, सुजानपुर पठानकोट से यशपाल टैक्सी संघ की ओर से आठ वाहनों के जरिये श्रद्धालुओं को कलसुई व जांघी से चंबा और पठानकोट तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें