फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा जिला में 4334 लोगों ने पूरी की 14 दिन क्वारंटीन अवधि

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में 4334 लोगों ने 14 दिन की क्वारंटीन अवधि पूरी कर ली है। 25 अप्रैल से लेकर अभी तक 8759 लोगों ने जिले की सीमा में प्रवेश किया है। पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में 196 व्यक्ति पहुंचे।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट विवेक भाटिया ने बताया कि अभी तक जिले में उपलब्ध क्वारंटीन सुविधाओं में 2982 बिस्तरों की क्षमता मौजूद है।
जिले में मौजूद क्वारंटीन सुविधाओं में पेड क्वारंटीन सुविधाएं भी चिह्न्ति की गई हैं। जिले में डलहौजी, बनीखेत, बौंखरी मोड़, नैनीखड्ड सहित अन्य जगहों पर क्वारंटीन केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

इनमें 2982 लोगों को क्वारंटीन करने की क्षमता है। इस समय 221 लोग संस्थागत क्वारंटीन केंद्रों में रह रहे हैं। जबकि 4204 लोग होम क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें