फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: राज्य स्तर पर खेलेंगे ककीरा स्कूल के 43 विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककीरा के 43 छात्र-छात्राएं राज्य स्तरीय के लिए चयनित हुए हैं। बीते दिनों अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में ककीरा स्कूल ने बास्केटबाल, हैंडबाल और फुटबाल में प्रथम स्थान हासिल किया है वहीं, हॉकी में दूसरा स्थान हासिल किया है। अंडर-19 छात्राओं ने हॉकी में जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है जबकि हैंडबाल में दूसरा स्थान हासिल किया है। लक्ष्मी ने 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण और हाई जंप में रजत पदक जीता है। नेहा और मन्नत शर्मा ने बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। अंडर-19 छात्र बैंडमिंटन में रूशेल शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है। जिला स्तर पर इस शानदार प्रदर्शन के परिणामस्वरूप स्कूल के 43 छात्र-छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह जानकारी स्कूल के डीपीई योगेश शर्मा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें