फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों के काफिले पर हुए आंतकी हमले को लेकर कांग्रेस हुई लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिकों के काफिले पर आतंकी हमले से कांग्रेस लाल
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी ने किया उग्र प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पुलवामा में सेना के काफिले पर आतंकी हमले से शहीद हुए जवानों से गुस्साई जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीरज नैयर की अगुवाई में उग्र प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और पाकिस्तान को सबक सिखाने की भी मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में आतंकी घटना को लेकर व्यापक रोष रहा। नीरज नैयर ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से की गई यह हरकत बहुत ही निंदनीय है। इसकी कांग्रेसी कार्यकर्ता कड़ी निंदा करते हैं। साथ ही भारत के राष्ट्रपति से आग्रह किया है कि सेना के जवानों पर हमला करने वालों को सबक सिखाया जाए, ताकि वीर जवानों की नापाक हरकत कर जान लेने वाले आतंकियों को सबक मिल सके। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारियों में पंडित लक्ष्मीधर शर्मा, करतार ठाकुर, जगदीश हांडा सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहीदों की आत्मा शांति के लिए रखा मौन
चंबा। भाजपा जिलाध्यक्ष डीएस ठाकुर की अगुवाई में जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में शहीद सैनिकों की याद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंह तोड़ जवाब देने का केंद्र सरकार से आग्रह किया। भाजपा जिलाध्यक्ष डीएस ठाकुर ने कहा कि देश में अमनों-चैन को पाकिस्तान सहन नहीं कर रहा है। देश की सबसे बड़ी शक्ति बनने जा रहे भारत देश में इस प्रकार की आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाले पाकिस्तान को अब मुंह तोड़ जवाब देने का समय आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें