फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं की नौकरी दांव पर, जेनरेटर में डीजल नहीं डलवाया पाया उतहसील कार्यालय होली

विज्ञापन
विज्ञापन
उपतहसील कार्यालय होली के जेनरेटर में डीजल नहीं, युवाओं की नौकरी दांव पर
विज्ञापन

बर्फबारी के कारण इलाके में बिजली गुल, नहीं बन पा रहे प्रमाण पत्र, चयनित युवा निराश
सेना प्रबंधन के पास जमा करवाने है युवाओं को प्रमाण पत्र, 17 फरवरी है अंतिम तिथि
दलीपा राम
होली (चंबा)। सेना में चयनित छह युवाओं की होली क्षेत्र के बिजली गुल होने से परेशानी बढ़ गई है। वे अपने प्रमाणपत्र नहीं बना पा रहे हैं। युवाओं ने बताया कि वे वीरवार को भी उप तहसील कार्यालय में विभिन्न प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे थे, लेकिन बिजली न होने से प्रमाण पत्र नहीं बने। होली क्षेत्र के छह युवाओं का चयन भारतीय सेना में हुआ है। सेना प्रबंधन ने विभिन्न प्रमाण पत्रों सहित औपचारिकताएं पूरा करने को 17 फरवरी तक समय दिया है, लेकिन बिजली न होने से इनकी परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। युवाओं में जॉनी और ज्ञान चंद ने बताया कि वीरवार को भी उनके प्रमाण पत्र नहीं बने। उन्होंने भरमौर प्रशासन से मांग की है कि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाए। वहीं, उपतहसील कार्यालय होली में बिजली की समस्या से निपटने को जेनरेटर तो है, लेकिन यह भी शोपीस बनकर रह गया है। इसमें डीजल नहीं है। उधर, नायब तहसीलदार पुरुषोत्तम ठाकुर का कहना है कि आठ दिन से लाइट नहीं है। सिस्टम बंद पड़ा हुआ है। उन्होंने माना कि जेनरेटर है, लेकिन डीजल न होने के कारण काम नहीं कर रहा है।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें