फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा कॉलेज में मिलेगी हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। चंबा कॉलेज में जल्द ही इंटरनेट सेवाएं बेहतर होंगी। कॉलेज प्रशासन ने इंटरनेट कनेक्शन को मजबूत करने के लिए हाई इंटरनेट स्पीड केबल बिछाई जाएगी। इस कार्य पर कॉलेज प्रशासन रूसा के तहत करीब आठ लाख रुपये की राशि खर्च करेगा। कॉलेज प्रशासन ने इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। नई इंटरनेट लाइन बिछने एक तरफ जहां कॉलेज की आईटी लैब में अच्छा सिग्नल मिलेगा तो वहीं दूसरी तरफ कॉलेज में वीडियो कांफ्रेंसिंग भी हो सकेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चंबा कॉलेज को रूसा के तहत बजट का प्रावधान किया गया है। इस बजट से कॉलेज प्रशासन कैंपस के विकास पर खर्च कर रहा है। हाल ही में कॉलेज प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए है। ऐसे में अब कॉलेज प्रशासन इंटरनेट कनेक्शन को मजबूत करने के प्रयास में जुट गया है। आठ लाख रुपये की लागत से कॉलेज में नई लाइन बिछेगी। इससे कॉलेज में इंटरनेट की स्पीड बढ़ेगी। कॉलेज के छात्र-छात्राओं को आईटी लैब में भी हाई स्पीड इंटरनेट की व्यवस्था मिलेगी। चंबा कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शिवदयाल शर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में इंटरनेट सेवाएं मजबूत करने के लिए नई लाइन बिछाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इसमें करीब आठ लाख की राशि व्यय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें