फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म पानी गिरने से झुलसा छह वर्षिय बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्म पानी गिरने से झुलसा बच्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। गर्म पानी गिरने से छह वर्षीय बच्चा झुलस गया। उसे इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पियूष (6) रविवार शाम रसोईघर में चूल्हे के पास आग सेंक रहा था। इसी दौरान चूल्हे पर रखा गर्म पानी का बर्तन पलट गया। इससे पानी बच्चे के ऊपर गिर गया। इससे बच्चा झुलस गया। परिजन बच्चे को इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती कर लिया। बच्चे की हालत अब बेहतर है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया गर्म पानी की चपेट में आए बच्चे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें