फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीड़ी नाले पर बना लकड़ी का झूला पुल दे रहा हादसे को न्यौता

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे को न्योता दे रहा कीड़ी नाले
विज्ञापन

पर बना लकड़ी का जर्जर झूला पुल
1977 में दो पंचायतों के लोगों की सहूलियत के लिए बनाया था पुल
सड़ चुकी है झूला पुल के निचले हिस्सों में लगी, ग्रामीणों ने उठाई मरम्मत की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
साहो (चंबा)। ग्राम पंचायत सराहण और गुआड़ को जोड़ने वाला कीड़ी नाले पर बना लकड़ी का झूला पुल हादसे को न्योता दे रहा है। सराहण और गुआड़ पंचायतों के बाशिंदों की सहूलियत के लिए जिला प्रशासन ने 1977 में कीड़ी नाले पर यह पुल बनाया था। समय के साथ हालांकि इस पुल की मरम्मत भी होती रही है, लेकिन, वर्तमान समय में झूला पुल के निचले हिस्सों में लगे लकड़ी की स्पॉट गल-सड़ चुकी हैं। ऐसे में यहां पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने जिला प्रशासन से प्राथमिकता के आधार पर कीड़ी नाले पर बने लकड़ी के झूला पुल की मरम्मत करवाने की मांग उठाई है, ताकि ग्रामीणों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
ग्रामीणों में अशोक कुमार, दुनी चंद, इसरो राम, पवन कुमार, विजय सिंह, मनोज कुमार, किरपा राम, उत्तम चंद और हेमराज ने बताया कि कई बार इस पुल के जीर्ण-शीर्ण होने के बारे में जिला प्रशासन को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ऐसे में यदि उक्त झूला पुल पर कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो इसकी जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी। ग्रामीणों के मुताबिक झूला पुल से दो पंचायतों की अमूमन 700 की आबादी आवाजाही करती है। इसके अलावा घरेलू सामान ढोने के लिए भी इसी पुल से खच्चरों को ले जाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि को जल्द भेजेंगे प्रस्ताव
ग्राम पंचायत सराहण की प्रधान नंदो देवी ने बताया कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। कुछ समय पहले झूला पुल पर फट्टे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि झूला पुल का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है तो उसे लोनिवि की ओर से ठीक करवाने बारे पंचायत से प्रस्ताव भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें