फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसा में आनलाइन सेवाएं ठप, नहीं बन रहे प्रमाण पत्र

विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। तहसील कार्यालय तीसा में सर्वर डाउन होने से 15 दिनों से आनलाइन प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं। इसकी वजह से लोगों की खतूनी समेत विभिन्न प्रमाण पत्र नहीं बनवाने में परेशानी आ रही है। तीसा उपमंडल की 45 पंचायतों में लोग जरूरी प्रमाण पत्र और खतूनी निकालने के लिए तहसील कार्यालय तीसा में आते हैं। मगर सर्वर डाउन होने से लोगों को बिना प्रमाण पत्र बनवाए ही घर लौटना पड़ रहा है। इसकी वजह से लोग काफी
विज्ञापन

परेशान हैं।

चैन सिंह, सुरेंद्र, मान सिंह, हंसराज, जितेंद्र, केवल कुमार, रवि कुमार, सोभिया राम, अरविंद, चतरो राम और अंबिया राम ने बताया कि तहसील कार्यालय तीसा में प्रमाण पत्र नहीं बनने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कई लोगों को जरूरी कार्य के लिए खतूनी और अन्य प्रमाण पत्रों की जरूरत पड़ती है। मगर तहसील कार्यालय में उनके यह प्रमाण पत्र नहीं मिल रहे हैं। तहसीलदार के पास भी लोग समस्या के समाधान को लेकर जा चुुके हैं। मगर आश्वासन के सिवाय उनके कुछ हाथ नहीं लग रहा। यही कारण है कि 15 दिन बीतने के बाद भी लोगों को तहसील कार्यालय में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए चक्कर लगाने को मजबूर हैं। उन्होंने नायब तहसीलदार से मांग की कि लोगों की समस्या का जल्द समाधान करवाया जाए।
विज्ञापन


समस्या का समाधान करने के लिए बुलाया एक्सपर्ट : सुधीर सिंह
नायब तहसीलदार सुधीर सिंह ने बताया कि सर्वर को ठीक करने के लिए एक्सपर्ट को बुलाया गया है। मंगलवार को समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें