फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुवाड़ी में तेज बारिश से दो घरों को पहुंचा नुक्सान

विज्ञापन
विज्ञापन
भारी बारिश से मलबा गिरने से दो घर क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

चुवाड़ी में शनिवार सुबह बारिश ने बरपाया कहर, दो परिवार हुए बेघर
प्रशासन से प्रभावितों को समय पर नहीं मिली सहायता, खौफजदा
अमर उजाला ब्यूरो
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी क्षेत्र में रविवार देर रात को हुई तेज बारिश ने भारी कहर बरपाया। क्षेत्र में एक घर मलबे की चपेट में आ गया। यह घर बनेट पंचायत के चमन लाल पुत्र टीका राम का था। यह घर के साथ हुए भूस्खलन की चपेट में आ गया। घर के ऊपर मलबा गिरने से घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घर के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

वहीं गरीब परिवार से संबंध रखने वाले चमन लाल की रसोई और घर का कुछ भाग मलबे की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया। घरों को नुकसान होने के बाद प्रभावित परिवार गांव के दूसरे लोगों के घरों में आसरा लेने को मजबूर हैं। उन्होंने प्रशासन से सहायता राशि जारी करने की गुहार लगाई है। स्थानीय लोगों की मानें तो रविवार तड़के हुए भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इसको लेकर लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष है। कैंथली मार्ग पर कुठेड़ के पास एक मकान का बरामदा डंगे समेत सड़क पर आ पहुंचा। एसडीएम भटियात बचन सिंह ने बताया कि जैसे ही उन्हें बारिश से हुए नुकसान की सूचना मिली। तुरंत बाद प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर फौरी राहत देने के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें