फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग बहाल करने गई टीम पर गिरे पत्थर, जेसीबी क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
landslide - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। दस दिनों से बंद पड़े तरेला-मंगली मार्ग को बहाल करने के दौरान लोनिवि की टीम भूस्खलन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। मार्ग को बहाल करने में जुटी जेसीबी के ऊपर पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर गिर गया। चालक ने छलांग लगाकर किसी तरह से जान बचाई। पत्थर गिरने से जेसीबी का शीशा टूटने के साथ क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन


इस वजह से मार्ग को बहाल नहीं किया जा सकता है। लोनिवि श्रमिक यहां बार बार होने वाले भूस्खलन से खौफजदा हैं। इस वजह से मंगली और बोंदेड़ी पंचायतों में रहने वाली पांच हजार आबादी का संपर्क तीसा मुख्यालय से कट गया है। इस वजह से लोगों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ रही है। राशन की सप्लाई भी पंचायतों में खत्म हो चुकी है। मार्ग बंद होने से सरकारी राशन की सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है। अधिशाषी अभियंता हर्ष पुरी ने बताया कि उपरोक्त मार्ग को बहाल करने गई टीम पर पहाड़ी से पत्थर आ गिरे। गनीमत रही कि कोई भी इसकी चपेट में नहीं आया। भूस्खलन बंद होने के बाद दोबारा मार्ग को खोलने का कार्य शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें