फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्हेल के पास पहाड़ी दरकने से चंबा-तीसा मार्ग नौ घंटे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा(चंबा)। चंबा-तीसा मार्ग कल्हेल के पास बुधवार रात दस बजे पहाड़ी दरकने से यातायात के लिए पूरी तरह से बाधित पड़ गया। मार्ग के अवरुद्ध हो जाने की सूरत में भंजराडू दंगल मेले का लुत्फ उठाकर अपने घरों की तरफ कूच करने वाले लोग भी रास्ते में फंस गए। देर रात कर लोनिवि की मशीनरी मार्ग बहाल करने में जुटी रही लेकिन मार्ग बहाल नहीं हुआ। नतीजतन, वीरवार सुबह छह बजे मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। मार्ग के बंद होने से चंबा और तीसा की तरफ से बड़ी-छोटी गाड़ियों सहित दो पहिया वाहनों की भी कतारें लगी रही।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि मूसलाधार बारिश के चलते चंबा-तीसा मुख्य मार्ग कल्हेल नामक स्थान पर बार-बार पहाड़ी के दरकने से सड़क पर गिरने वाली चट्टानों से बंद हो रहा है। बुधवार को भंजराडू में महादंगल प्रतियोगिता आयोजित हुई। ऐसे में महादंगल देखने के लिए काफी तादात में लोग पहुंचे हुए थे। ऐसे में बुधवार शाम पांच बजे चंबा-तीसा मार्ग कल्हेल के पास पहाड़ी दरकने से बंद हो गया। बहरहाल, वीरवार सुबह लोनिवि ने मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया।
यात्रियों में होशियारा राम, प्रकाश चंद, संजय कुमार, अनिल कुमार, कुलदीप कुमार, लब्धी राम, प्रकाश चंद, ज्ञान चंद का कहना है कि चंबा-तीसा मार्ग कल्हेल के पास सड़क पर चट्टानें गिरने से बंद हो गया था जिस कारण उन्हें परेशानियां उठानी पड़ी।
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से लोनिवि मंडल तीसा को डेढ़ करोड़ का नुकसान हुआ है। बारिश के बाद बार-बार होने वाले भूस्खलन ने विभाग की भी दिक्कतों को बढ़ाने का ही काम किया है। वहीं, विभाग के पास मार्ग खोलने के लिए लोडर भी नहीं है। जिस कारण निजी डोजर हायर कर विभाग काम चला रहा है।
लोनिवि मंडल तीसा के अधिशासी अभियंता हर्ष पुरी ने बताया कि चंबा-तीसा मार्ग कल्हेल के पास पहाड़ी दरकने से बुधवार को दो बार अवरुद्ध हुआ है। मार्ग को खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें