चंबा। गोली से बनीखेत तक मार्ग को चौड़ा करने का कार्य जल्द शुरू होगा। इस कार्य को शुरू करवाने के लिए राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण चंबा को स्वीकृति मिल गई है। स्वीकृति मिलने के बाद प्राधिकरण की ओर से निविदाएं आमंत्रित की गई है। निविदाएं होते ही मार्ग को चौड़ा करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार उक्त मार्ग को चौड़ा करने के लिए करीब 58 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
गौरतलब है कि कटोरीबंगला से लेकर भरमौर तक राष्ट्रीय उच्च मार्ग घोषित किया गया है। इसके चलते मार्ग पर लोगों का सफर आसान करने के लिए प्राधिकरण ने कार्य शुरू कर दिया है। कुछ समय पहले विभाग ने गोली से बनीखेत मार्ग को चौड़ा करने को लेकर प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन
अब प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। निविदाएं संपन्न होने के बाद प्राधिकरण मार्ग को चौड़ा करने का कार्य जल्द शुरू करेगा। वहीं दूसरी तरफ प्राधिकरण की ओर से अवैध कब्जाधारियों पर शिकंजा कसा गया है। प्राधिकरण की ओर से स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि सरकारी भूमि में किसी प्रकार का भवन निर्माण न किया जाए। अगर ऐसा करता हुआ कोई पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
निविदाएं की आमंत्रित : दिवाकर सिंह पठानिया
राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण चंबा के अधिशाषी अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया का कहना है कि गोली से बनीखेत मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य को जल्द शुरू करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 58 करोड़ रुपये इस कार्य को लेकर खर्च होंगे। इस कार्य को लेकर निविदाएं आमंत्रित की जा रही है।