फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर ने जांच से किया इंकार, ऑपरेशन के लिए ढाई घंटे का इंतजार

विज्ञापन
doctor - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में मंगलवार को परिवार नियोजन के ऑपरेशन ढाई घंटे देरी से शुरू हुए। इस वजह से ऑपरेशन के लिए आई महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। महिलाओं का कहना है कि फिजिकल एग्जामिनेशन करवाने के लिए आठ महिलाएं दो घंटे तक आपातकालीन कक्ष में इंतजार करती है। मगर आपातकालीन कक्ष में तैनात डॉक्टर ने महिलाओं की करने से मना कर दिया। फिजिकल एग्जामिनेशन में महिला के बीपी सहित अन्य टेस्ट करवाए जाते हैं। इसमें टेस्ट करने वाला डॉक्टर फिटनेस संबंधी रिपोर्ट देता है। इसके बाद ही विशेषज्ञ डॉक्टर ऑपरेशन करते हैं। मेडिकल कॉलेज चंबा में परिवार नियोजन ऑपरेशन करवाने पहुंची आठ महिलाओं के ऑपरेशन दो घंटे देरी से शुरू हुए। हालांकि महिलाओं के एलबीटी ऑपरेशन करने वाला विशेषज्ञ थिएटर में समय पर पहुंच गया था। मगर फिजिकल एग्जामिनेशन नहीं होने की वजह से महिलाएं ऑपरेशन थिएटर तक नहीं पहुंच पाई। बाद में महिलाएं शिकायत लेकर एमएस के पास गई। इसके बादमहिलाओं का फिजिकल एग्जामिनेशन हो पाया। इसके बाद कहीं जाकर महिलाओं के एलबीटी के ऑपरेशन हुए। हालांकि इसके लिए महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी। अस्पताल में मंगलवार को एलबीटी और शनिवार को एनएसवी के ऑपरेशन होते हैं। मगर फिजिकल एग्जामिनेशन के लिए हर बार मरीजों को माथापच्ची करनी पड़ती है। जबकि फिजिकल एग्जामिनेशन के लिए एक डॉक्टर की पहले से तैनाती होनी चाहिए। इससे ऑपरेशन के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आए।
विज्ञापन


फिजिकल एग्जामिनेशन को लगेगी डॉक्टरों की ड्यूटी : एमएस
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि फिजिकल एग्जामिनेशन को लेकर दिक्कत आई थी। इसको लेकर एक डॉक्टर की शिविर के दौरान स्पेशल ड्यूटी लगाई जाएगी। ताकि ऑपरेशन करवाने में कोई बाधा न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें