फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत स्तर पर होंगे मतदाता जागरुकता कार्यक्रम

विज्ञापन
brc - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो चंबा। साक्षर भारत मिशन खंड चंबा की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस कड़ी में प्रेरक पंचायत स्तर पर जाकर घर द्वार पर मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। पंचायत स्तर पर रैली का आयोजन भी किया जाएगा। वार्ड स्तर पर बैठकों से लोगों को वोट के महत्व की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
साक्षरता समिति चंबा सदस्य सचिव गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म के पोस्टर से लोगों को सही और स्वच्छ छवि वाले लोगों को ही चुनने का आह्वान किया जाएगा। ताकि लोकतंत्र मजबूत हो सके। लोगों को वीवीपैट की भी जानकारी दी जाएगी। कैसे व्यक्ति अपने डाले गए मत की जांच कर सकता है के बारे भी जागरूक किया जाएगा। बदलते परिवेश में व्यक्ति अधिकारों की सुरक्षा कैसे कर सकता है, इस जानकारी भी मतदाताओं को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें